शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lockdown ranvir shorey helps pregnant woman mumbai police compund car
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 मई 2020 (11:09 IST)

लॉकडाउन में गर्भवती महिला की मदद करना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की रणवीर शौरी की कार

लॉकडाउन में गर्भवती महिला की मदद करना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की रणवीर शौरी की कार - lockdown ranvir shorey helps pregnant woman mumbai police compund car
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिला की मदद करने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एक्टर के मुताबिक, उन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने एक नौकर की गर्भवती पत्नी की मदद की इसलिए पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया। रणवीर शौरी से ट्विटर पर इस पूरी घटना का जिक्र किया है।


रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। एक्टर के अनुसार उनके नौकर की पत्नी गर्भवती थीं और उनकी डिलीवरी का समय आ गया था। एक्टर ने लॉकडाउन के बीच उसकी मदद करने की सोची और अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते में मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली।
 
इस घटना के बारे में रणवीर बताते हैं, मेरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है क्योंकि मैं अपने उस नौकर की मदद कर रहा हूं जिसकी पत्नी गर्भवती है। वहां खड़े ऑफिसर कहते हैं कि बच्चे की डिलीवरी कोई आपातकाल परिस्थिति नहीं है। आप कुछ सलाह दें। इस ट्वीट में रणवीर ने मुंबई पुलिस को टैग किया है। 
 
एक्टर ने एक और ट्वीट किया और लिखा, एक अफसर की मनमानी के चलते मैं अपनी गाड़ी खो सकता हूं, मेरे ड्राइवर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। 3 घंटे बाद भी मेरी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया गया।
 
कई घंटों तक इंतजार के बाद रणवीर शौरी की गाड़ी को छोड़ दिया गया और उनके खिलाफ कोई FIR भी दर्ज नहीं हुई। खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। वो कहते हैं- 8 घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद हमे जाने दिया गया है। कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, गाड़ी जब्त नहीं की गई है। मेरी परेशानी को देर से ही सही लेकिन सुनने के लिए मुंबई पुलिस को शुक्रिया। मैंने अपने 8 घंटे जरूर खो दिए हैं लेकिन मुंबई पुलिस में विश्वास नहीं। 
 
बता दें कि कोरोना वायरस से मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके चलते यहां लॉकडाउन को लेकर काफी सख्ती देखने को मिल रही है। पुलिस भी ज्यादा कठोर नजर आ रही है और लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
 
ये भी पढ़ें
रमजान में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर किया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल