Daily Horoscope
✕

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' ट्रेलर से 11 सेकंड का सीन लीक! यूजर्स ने जताई नाराजगी

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2026 (17:31 IST)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महाकाव्य 'रामायणम्' इन दिनों भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है।
 
इसी बीच फिल्म के ट्रेलर से 11 सेकंड का एक सीन लीक हो गया है। वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में ‍दिख रहे हैं। वह एक राक्षस का वध करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि यह सीन कथित तौर पर 'रामायणम्' के ट्रेलर का हिस्सा है, जिसे हाल ही में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया था। 
 
इस लीक सीन को देखकर कई यूजर्स भड़क गए हैं। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि लीक हुआ सीन असली नहीं है, बल्कि एनआई जेनरेटेड है। हालांकि अभी इस लीक को लेकर 'रामायणम्' के मेकर्स की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
दिग्गज स्टारकास्ट से सजी 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा रवि दुबे और अरुण गोविल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख