Daily Horoscope
Thu, 8 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ram Rahim, Honeypreet, Raza Murad, Rakhi Sawant

रजा-राखी... बनेंगे राम रहीम और हनीप्रीत!

राम रहीम
बॉलीवुड वालों की निगाह बड़ी तेज होती है और वे ऐसा मसाला ढूंढते रहते हैं जिस पर फिल्म बनाई जा सके। इन दिनों बलात्कार के मामले में सलाखों के पीछे पहुंच चुके राम रहीम पर चटखारे लेकर खबरें बताई जा रही हैं। राम रहीम ने ऐसी  अय्याशी की है कि लोगों की आंखें फटी रह गईं। उनका जीवन इतना रंगीन है कि एक फिल्म बनाई जा सकती है। खबर है कि तैयारी शुरू हो गई है। रजा मुराद को राम रहीम की भूमिका निभाने के लिए राजी कर लिया गया है। राम रहीम की लाइफ में हनीप्रीत का क्या स्थान है किसी से छिपा नहीं है। इसके लिए राखी सावंत को चुना गया है। एजाज खान ऐसे ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे जो राम रहीम की पोल-पट्टी खोल कर जमाने के सामने लाता है। फिल्म में तमाम तरह के मसाले होंगे। अधिकृत घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्दी इस बारे में सभी को बताया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
वेब सीरिज़ बोस डेड/अलाइव क्या खोलेगी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित राज