शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawant converted islam changed her name to fatima actress brother reacts
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (17:38 IST)

आदिल संग निकाह करने के लिए राखी सावंत बनीं फातिमा! भाई ने दिया ऐसा रिएक्शन

आदिल संग निकाह करने के लिए राखी सावंत बनीं फातिमा! भाई ने दिया ऐसा रिएक्शन | rakhi sawant converted islam changed her name to fatima actress brother reacts
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने आदिल के साथ 7 महीने पहले निकाह कर लिया था।

 
यह भी खबरें आ रही है कि आदिल संग निकाह करने के लिए राखी ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम फातिमा रखा। अब राखी सावंत की शादी पर उनके भाई राकेश ने रिएक्शन दिया है। राखी सावंत के फातिमा बनने पर राकेश ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।
 
जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत के भाई राकेश ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं राखी का नाम फातिमा हो गया है। ये पति-पत्नी के बीच की निजी बात है। अगर राखी ने ऐसा किया है, तो ये कदम उन्होंने सोच-समझकर उठाया होगा। 
 
राकेश ने कहा, वो सभी तनाव में हैं। राखी परिवार में सबसे छोटी हैं और उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है। बिग बॉस में आखिरी बार रितेश ने भी उन्हें इस्तेमाल करने की कोशिश की और उन्हें बहुत दुख हुआ, परेशान हुई थी। इसलिए राखी ने इस बार सही शादी की है।
 
बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स से शादी करने का दावा किया था। वह बिग बॉस के घर में अपने पति रितेश साथ भी पहुंची थीं। हालांकि इस शो के खत्म होने के बाद उन्होंने कहा था कि वह रितेश से अलग हो गई हैं। इसके बाद राखी की जिंदगी में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर का निधन, 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस