1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raju srivastava last social media post goes viral

जाते-जाते भी सभी को हंसा गए राजू श्रीवास्तव, एडमिट होने से पहले शेयर किया था यह वीडियो

Raju Srivastava passes away
अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव सबकी आंखे नम करके इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू बीते 42 दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। 

 
राजू श्रीवास्तव ने 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में वह 'गजोधर भैया' बनकर लोगों को हंसाते हुए नजर आते थे। राजू जब भी कैमरे के सामने आते थे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। जाते-जाते भी राजू श्रीवास्तव सबके चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए। 
 
अस्पताल में एडमिट होने से पहले राजू श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कोरोना कॉलर ट्यून की याद दिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में राजू कह रहे हैं कि कोरोना कॉलर ट्यून अमिताभ बच्चन की आवाज में रिकॉर्ड की गई लेकिन क्या होता है, अगर इस कॉलर ट्यून को शशि कपूर रिकॉर्ड करते हैं या क्या होता है अगर विनोद खन्ना की आवाज में ये कोरोना कॉलर ट्यून रिकॉर्ड की जाती।
 
इस वीडियो में राजू, शशि कपूर और विनोद खन्ना की मिमिक्री करते भी दिख रहे हैं। अपने इस आखिरी वीडियो को शेयर करते हुए राजू श्रीवास्तव ने कैप्शन में लिखा था, 'कोरोना कॉलर ट्यून- याद है ना।'
 
राजू श्रीवास्तव कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके थे। उन्होंने द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज, बिग बॉस, शक्तिमान, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज किए। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 
 
अगला लेख
ऐसी थी राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में हो गया था शिखा से प्यार