शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raj kundra transfer property worth 38 crores in the name of wife shilpa shetty
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (15:44 IST)

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम की करोड़ों की प्रॉपर्टी!

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम की करोड़ों की प्रॉपर्टी! | raj kundra transfer property worth 38 crores in the name of wife shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीते साल जुलाई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर बाहर है। राज कुंद्रा ने अपने उपर लगे इन आरोपों से इनकार किया है।

 
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को भी जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब खबरें आ रही है कि राज कुंद्रा ने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम ट्रांसफर कर दी है। राज ने ऐसा क्यों किया अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा ने 38 करोड़ की प्रॉपर्टी शिल्पा शेट्टी के नाम की है। राज कुंद्रा ने शिल्पा के नाम एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। ये फ्लैट्स जुहू में स्थित ओशन व्यू नाम की इमारत में है। 
 
खबरों के अनुसार स्क्वायरफीटइंडिया के संस्थापक वरुण सिंह ने कहा है, लगभग 5,996 वर्ग फुट के एरिया को राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। इन प्रॉपर्टीज में से एक घर उनका वर्तमान बंगला है, जो उनके आधिकारिक पते के तौर पर पंजीकृत है। शिल्पा ने ट्रांसफर डीड पर 1.9 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। 

 
 
ये भी पढ़ें
मिथुन चक्रवर्ती की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘बेस्टसेलर’ का टीजर रिलीज