शिल्पा शेट्टी नहीं इससे अलग हुए राज कुंद्रा, पोस्ट शेयर करके किया खुलासा
raj kundra : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यूटी69' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में राज कुंद्रा एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में राज कुंद्रा की जेल यात्रा को दिखाया जाएगा। इसी बीच राज कुंद्रा ने एक ट्वीट करके सभी को हैरान कर दिया था।
राज कुंद्रा ने ट्वीट किया था कि, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय के दौरान हमें समय दें।' इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो गए हैं। इससे फैंस काफी परेशान थे।
Farewell Masks …its time to separate now! Thank you for keeping me protected over the last two years. Onto the next phase of my journey #UT69 pic.twitter.com/svhiGS8aHt
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 20, 2023
लेकिन अब राज कुंद्रा ने खुलासा कर दिया है कि वह किससे अलग हुए हैं। दरअसल, राज कुंद्रा का यह पोस्ट शिल्पा शेट्टी के लिए नहीं बल्कि उनके मास्क के लिए था। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके इसका खुलासा किया है।
वीडियो शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा, 'फेयरवेल मास्क... 2 साल तक मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। अब अलग होने का समय आ चुका है। मेरी यात्राके अगले चरण यूटी69 पर।' वीडियो में राज अलग-अलग तरह का मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पोर्न फिल्म मामले में जेल से बाहर आने के बाद से राज कुंद्रा पब्लिक में हमेशा मास्क लगाए हुए ही नजर आते थे। अपने डिजाइनर मास्क की वजह से भी वह सुर्खियों में रहते थे। राज ने फिल्म 'यूटी69' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपना मास्क पब्लिक में उतारा था।
Edited By : Ankit Piplodiya

