• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anil Kapoor deletes all his Instagram posts Sonam Kapoor reacts
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (17:41 IST)

अनिल कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट के सभी पोस्ट अचानक हुए गायब, बेटी सोनम कपूर भी हुईं शॉक्ड

अनिल कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट के सभी पोस्ट अचानक हुए गायब, बेटी सोनम कपूर भी हुईं शॉक्ड | Anil Kapoor deletes all his Instagram posts Sonam Kapoor reacts
Anil Kapoor Instagram Account: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट अचानक डिलीट हो गई है, जिससे उनके फैंस हैरान है। अनिल कपूर सोशल मीडिया लवर हैं, आए दिन अपनी जिम से लेकर वर्क रूटीन की तस्वीरें और वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
 
अब अचानक सारे इंस्टाग्राम पोस्ट्स डिलीट होने से अनिल कपूर के फैंस को झटका लगा है। हालांकि ये सारी पोस्ट एक्टर ने खुद डिलीट की है या उनका अकाउंट हैक हो गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अनिल कपूर का इंस्टा अकाउंट खाली होने से उनकी बेटी सोनम कपूर भी हैरान हैं। 
 
सोनम कपूर ने पिता के इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'डैड?'। इससे यह पता चलता है कि सोनम को भी अपने पिता के इंस्टा अकाउंट की सभी पोस्ट डिलीट होने की वजह नहीं पता हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल में ही फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आए थे। वह जल्द ही रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya