रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Raees, Happy New Year, Kaabil
Written By

रईस और काबिल ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

रईस
रईस और काबिल ने मिल कर एक रिकॉर्ड बनाया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन रईस ने 26.30 करोड़ रुपये और काबिल ने 18.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों का जोड़ किया जाए तो 44.97 करोड़ रुपये होता है। यह एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
गौरतलब है कि 2014 में प्रदर्शित शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' ने भी एक ही दिन में इतना ही कलेक्शन किया था। यानी कि हैप्पी न्यू ईयर की बराबरी काबिल और रईस ने मिल कर की है। 
 
शुक्रवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई है। रईस के कलेक्शन ज्यादा नीचे आए हैं। काबिल के भी नीचे आए हैं, लेकिन गिरावट रईस जितनी नहीं है। 
ये भी पढ़ें
रईस की तारीफ करने पर अमिताभ को करना पड़ रहा है आलोचना का सामना