dharma sangrah
✕

'रेस 3' और हॉलीवुड सीरिज़ 'एवेंजर्स: इन्फ़िनिटी वॉर' का खास कनेक्शन

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (14:48 IST)
सलमान खान रेस 3 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और इसकी शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ का इंतज़ार है। अब इसका ट्रेलर ऐसा-वैसा तो होगा नहीं, साथ ही ट्रेलर का प्रमोशन भी ऐसे-वैसे नहीं होगा। इसलिए मेकर्स ने ट्रेलर के लिए धमाकेदार प्लानिंग की है जिसे जानकर फैन खुश हो जाएंगे। 
 
खबर के मुताबिक रेस 3 के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को हॉलीवुड की शानदार सीरिज़ 'एवेंजर्स: इन्फ़िनिटी वॉर' के साथ जोड़ने का फैसला किया है। फिल्म के ट्रेलर को एवेंजर्स के साथ जोड़ने पर जाहिर तौर पर फिल्म को जबर्दस्त पब्लिसिटी मिलेगी। लेकिन इस खबर को अफवाह बताते हुए निर्माता रमेश तौराणी का कहना है कि खबर पूरी तरह से गलत है। हम एवेंजर्स में अपनी फिल्म के ट्रेलर को नहीं जोड़ रहे हैं। यहां तक कि हमने अब तक फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी तय नहीं की है। 
 
निर्माता ने तो इस बात से साफ इंकार कर दिया कि बॉलीवुड सुपरहिट सीरिज़ 'रेस 3' का ट्रेलर हॉलीवुड सुपरहिट सीरिज़ 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह बहुत शानदार होगा क्योंकि यह हॉलीवुड फिल्म इंडियन मार्केट में 2000 से ज़्यादा स्क्रींस पर लगेगी और वो भी रिजनल लैंग्वेज में। ऐसे में इन सभी स्क्रींस पर 'रेस 3' का धामकेदार ट्रेलर साफ तौर से दर्शकों को आकर्षित करेगा। 
 
'रेस 3' इस वर्ष ईद यानी जून में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें सलमान खान, जैकलीन फ़र्नांडीज़, साकिब सलीम, बॉबी देओल, अनिल कपूर और डेज़ी शाह मुख्य भुमिका में होंगे। ऐसे में दर्शक जल्द ही फिल्म के ट्रेलर की उम्मीद कर रहे हैं। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख