1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Punjabi singer Surinder Shinda passes away at 64

पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Punjabi singer Kanidhan
surinder shinda passes away: पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। सिंगर ने 64 साल की उम्र में इस ‍दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरिंदर ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह बीते एक महीने से वेंटिलेटर पर थे।
 
खबरों के अनुसार सुरिंदर शिंदा ने फूड पाइप का ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। ‍सुरिंदर अपने पीछे पत्नी जोगिंदर कौर और बेटे मनिंदर छिंदा, सिमरन छिंदा को छोड़ गए।
 
सुरिंदर शिंदा का असली नाम सुरिंदर पाल धम्मी था। उनका जन्म लुधियाना के गांव छोटी अयाली में हुआ था। सुरिंदर ने 4 साल की उम्र में ही संगीत सीखने लगे थे। गायक बनने से पहले उन्होंने सरूप मैकेनिकल वर्क्स लुधियाना में नौकरी भी की। 
 
सुरिंदर शिंदा का पहला गाना 'उच्चा बुर्ज लाहौर दा' था। 1979 में सुरिंदर 'रख ले क्लिंदर यारा' एलबम लेकर आए। इसे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जबरदस्त सफलता मिली थी। उन्होंने ने 165 से अधिक गीतों की कैसेट रिलीज की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'ओएमजी 2' को मिला ए सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने लगाए 20 कट!