• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopras family leases Pune bungalow for Rs 2 lakh monthly rent
Last Modified: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (15:48 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपए

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। यूएस में ‍प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ करोड़ों के बंगले में रहती हैं। हालांकि वह अक्सर अपने परिवार के साथ भारत आती रहती हैं। 
 
प्रियंका के पास भारत में भी कई घर हैं। मुंबई के अलावा उनके पास पुणे में भी शानदार बंगला है। वहीं अब खबर आई है कि एक्ट्रेस के परिवार ने उनका पुणे स्थित बंगला किराए पर दे दिया है। अब उन्हें हर महीने लाखरों रुपए किराए के तौर पर मिलने वाले हैं। 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने यह बंगला 'द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड' नाम की फर्म को 2 लाख रुपए प्रति महीने किराए पर दिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ ने इस फर्म के साथ डील साइन की।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ ने 21 मार्च को रजिस्ट्री करवाई थी। फर्म ने प्रियंका के परिवार को इस बंगले के लिए 6 लाख रुपए का डिपॉजिट भी दिया। अब यह हर महीने 2.06 लाख का किराया भी देगी।
 
पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले का साइज 3754 स्क्वायर फुट है, जबकि ग्राउंड फ्लोर 2180 स्क्वायर फुट, बेसमेंट एरिया 950 स्क्वायर फुट और गार्डन एरिया 2232 स्क्वायर फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 400 स्क्वायर फुट है।
 
ये भी पढ़ें
ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर ईशा गुप्ता ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बोल्ड तस्वीरें वायरल