Daily Horoscope
✕

प्रियंका चोपड़ा ने मिलाया फेसबुक इंडिया से हाथ, 'सोशल फॉर गुड' नाम से होगा इवेंट

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:13 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के ई-कार्ड पर मेहमानों से गुज़ारिश की थी कि वे रिसेप्शन पर गिफ्ट देने की जगह उनके एनजीओ को सपोर्ट करें। दीपवीर ने एनजीओ लिव लव लाफ फाउंडेशन के लिए चैरिटी का सहयोग अपने मेहमानों से मांगा था। यह एनजीओ मानसिक बीमारी के प्रति लोगों को सतर्क करता है और इसी लाइन में काम भी करता है। 
 
अब खबर है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसा ही एक जिम्मा उठाया है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के साथ मिलकर एक इवेंट 'सोशल फॉर गुड' के प्रति अवेयरनेस फैलाने का जिम्मा उठाया है। चार घंटे तक चलने वाले इस इवेंट में मानसिक स्वास्थ्य, साइबर बुली और महिला उद्यमिता जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम होगा। यह 27 नवंबर को एक लाइव इवेंट होगा। 
 
फेसबुक से जुड़ने के बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि सोशल मीडिया की पॉवर जबर्दस्त है। इससे कोई भी नहीं बच सकता। इसे अच्छे काम के लिए इस्तेमाल करना ज़रूरी है। मैंने भी अपनी राय इस पर व्यक्त की है और इस बारे में जागरूकता फैलाई है। कई बार मैंने अच्छे कारणों के लिए सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रभाव व्यक्तिगत रूप से देखा है। 
 
प्रियंका ने आगे कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग ऐसे मामलों में जागरूकता लाने, कुछ वास्तविक जीवन की कहानियों का जश्न मनाने और कम्युनिटी को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाना चाहिए। 
 
प्रियंका ने इस इवेंट 'सोशल फॉर गुड' के बारे में कहा कि मैं फेसबुक के साथ इस पार्टनरशिप को लेकर बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इस इवेंट से जागरूकता फैलेगी। प्रियंका के अलावा भी इस इवेंट से कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ जुड़ने वाले हैं। प्रियंका और फेसबुक इंडिया को उम्मीद है कि उनके इस इवेंट पर पॉज़िटिव रिस्पांस आएगा और लोग इन मुद्दों को लेकर अवेयर होंगे। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख