1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra sona restaurant is serving tequila golgappa

प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में मिल रहा टकीला गोलगप्पे, टेस्ट करने पहुंची फैमिली

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वे अपने बेहतरीन काम से अकसर फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

 
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट की ओपनिंग की है जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है। यहां फिलहाल आम लोगों की एंट्री शुरु नहीं हुई है, लेकिन स्पेशल गेस्ट का आना शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रियंका की जेठानी Danielle Jonas यहां अपनी बहन के साथ पहुंची थी जहां वह एक स्पेशल ड्रिंक पिती हुई नजर आईं। 
 
उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिंयका को ढ़ेर सारी बधाईयां दी। इन तस्वीरों में कई मजेदार डिशेज नजर आ रहे हैं जैसे क्रैब पूरी, गोट चीज समोसा, एज्ड शेडार डोसा और कोकोनट। 
 
वहीं इसके अलावा प्रियंका के रेस्टोरेंट में एक अलग तरह के गोलगप्पे भी उपलब्ध हैं जिसमें टकीला मिलकार सर्व किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट की कई सारी इन्साइट फोटोज सामने आईं हैं जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है। 
 
इस रेस्टोरेंट को इस अंदाज में बनाया गया है कि एक साथ 30 से 40 लोग यहां पर खाना खा सकते हैं। हर तरह की इंडियन डिश यहा बनाई जाती है।
 
अगला लेख
कियारा आडवाणी ने 'कबीर सिंह' के प्रोड्यूसर की फिल्म को किया रिजेक्ट, सामने आई यह वजह!