1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra shares romantic photo with husband nick jonas

तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पति को कहा- आई लव यू

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपने पति निक जोनस संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। दरअसल, प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम से पति निक का सरनेम हटा दिया था। इसके बाद कयास लगने लगे थे कि शायद प्रियंका निक से तलाक लेने वाली हैं। 

 
इसके बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को बकवास बताया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर अपने तलाक की अफवाह उड़ाने वालो की प्रियंका चोपड़ा ने बोलती बंद कर दी हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। 
 
इस तस्वीर में निक और प्रियंका सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने पति को बाहों में पकड़ रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त परिवार... आई लव यू निक जोनस। थैंक्स गिविंग की शुभकामनाएं सभी को जो मना रहे हैं।
 
प्रियंका से पहले निक जोनस ने भी इसी तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है था अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को आभार जताया है। प्रियंका और निक की ये तस्वीर साफ कर रही है कि ये कपल बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहा है। 
अगला लेख
रणवीर सिंह की '83' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर