1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra sells two properties in mumbai worth rs 7 crore

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेची अपनी 2 प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील!

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में रहने लगी हैं। प्रियंका ने वहां अपना रेस्टोरेंट 'सोना' की खोला है। वही अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने मुंबई में मौजूद अपनी 2 प्रॉपर्टी को बेच दिया है।
 
बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने दो अपार्टमेंट्स को 7 करोड़ रुपए में बेचा है। ये डील इस साल मार्च महीने में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा की ये दोनों प्रॉपर्टी मुंबई के वर्सोवा इलाके में मौजूद राज क्लासिक बिल्डिंग में थीइस बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर थी। 
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने एक प्रॉपर्टी को 3 करोड़ रुपए में बेचा है। जबकि पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, इस पर 9 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इसके अलावा 1219 वर्ग फुट आकार वाली एक और प्रॉपर्टी को 4 करोड़ में बेचा गया है। इस पर 12 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था।
 
बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर लॉस एंजिलिस में 200 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। फिलहाल प्रियंका इंग्लैंड में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।
 
अगला लेख
बिकिनी पहन तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड बॉडी, हॉट तस्वीरें वायरल