मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reveals a bollywood director wanted to see her underwear
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 25 मई 2023 (15:56 IST)

जब प्रियंका चोपड़ा से डायरेक्टर ने की अंडरगारमेंट दिखाने की डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब प्रियंका चोपड़ा से डायरेक्टर ने की अंडरगारमेंट दिखाने की डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा | priyanka chopra reveals a bollywood director wanted to see her underwear
Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने कड़ा संघर्ष किया है। प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। बॉलीवुड में गैंग कल्चर को लेकर बड़े बयान देने के बाद अब एक बार फिर प्रियंका ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
 
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एक निर्देशक की हरकत से उन्हें इतना अपमानित महसूस हुआ था कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। प्रियंका के साथ यह घटना 2002-03 में हुई थी। यह प्रियंका चोपड़ा के करियर का शुरुआती समय था।
 
प्रियंका ने बताया कि जब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही थीं, तब उन्हें एक फिलम में अंडरकवर एजेंट का रोल ऑफर हुआ था। इस रोल के लिए प्रियंका एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह कभी नहीं मिली थी। 
 
प्रियंका ने कहा कि वो एक अंडरकवर का रोल निभा रही थीं और उन्हें एक लड़के को रिझाना था। ऐसा करने के लिए उन्हें सीन में एक एक करके कपड़े उतारने थे और लेकिन प्रियंका खुद को ढ़कना चाहती थीं लेकिन डायरेक्टर ने कहा कि नहीं, मुझे इनका अंडरवियर देखना है। वरना कोई इस फिल्म को देखने क्यों आएगा?
 
प्रियंका ने कहा, उसने मुझसे यह नहीं कहा। उसने इसे मेरे सामने स्टाइलिस्ट से कहा। यह इतना अपमानजनक क्षण था। मैं यह सोच रही थी कि मुझे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बाहर मैं और कुछ नहीं हूं, मेरा टैलेंट महत्वपूर्ण नहीं है। दो दिन बाद, मैंने फिल्म छोड़ दी। मैं उस निर्देशक को हर दिन नहीं देख सकती थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
आतंकियों ने बम से उड़ा दिया था कुणाल खेमू का घर, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रखा था इंडस्ट्री में कदम