• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra nick jonas in a tv reality show
Written By

निक्यंका इस शो से करेंगे भारतीय टेलीविज़न पर एंट्री

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस वक्त सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी इनका कब्ज़ा है। फैंस इनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। वही सगाई के बाद तो इनकी पब्लिक अपीरियंस भी बढ़ गई है। खबर है कि दोनों भारतीय टेलीविज़न शो में पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं। 
 
जल्दी ही निक्यंका अब एक टीवी शो में साथ नज़र आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब निक और प्रियंका किसी भारतीय शो में साथ नज़र आएंगे। यह कपल डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' में मेहमान के तौर पर आएंगे। स्टार प्लस के शो 'डांस प्लस 4' में रेमो डिसूज़ा जज हैं। साथ ही इसमें धर्मेश, शक्ति मोहन और पुनीत पाठक हैं। 
 
शो के एक एपिसोड के लिए प्रियंका और निक मेहमान के तौर पर दिखाई देंगे। सूत्र के मुताबिक निक ने हाल ही में अपनी एक एलबम पर काम खत्म किया है। इसके प्रमोशन के लिए दोनों डांस प्लस के सेट पर नज़र आएंगे। प्रियंका भी चाहती हैं कि भारतीय संस्कृति पसंद करने वाले निक को भारतीय ऑडियंस भी देख लें। अब देखते हैं दोनों को शो में साथ देखना भारतीय ऑडियंस के लिए भी कैसा रहता है। 
 
पहले दोनों कॉफी विद करण 6 में भी साथ नज़र आने वाले थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब दोनों डांस शो में आएंगे और अपनी सिंगिंग एल्बम का प्रमोशन करेंगे। 
ये भी पढ़ें
सुष्मिता को मिल गया रोहमान शौल में अपना प्यार, सभी के सामने किया इज़हार