Hanuman Chalisa
✕

अमेजन के साथ मिलकर बड़ा धमाका करेंगी प्रियंका चोपड़ा, करोड़ों डॉलर की डील हुई फाइनल

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (14:34 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में नया मुकाम हासिल करने को तैयार है। प्रियंका ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है।

 
इस डील के तहत एक्ट्रेस वैश्विक स्तर पर टेलीविजन की दुनिया में देसी कंटेट जल्द ही शुरू करने वाली हैं, इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। 

ALSO READ: एप्स बैन करने पर बौखलाया चीनी पत्रकार, सेलिना जेटली ने दिया करारा जवाब
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले परिदृश्य का सपना देखा है। मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का यह हमेशा डीएनए रहा है, और इस प्रतिष्ठान अमेजन के साथ नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड है।'
 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'एक कहानीकार के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश करती रहती हूं, जो केवल मनोंरजन ना करे बल्कि इससे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोले और उनके विचारों को एक नया नजरिया दे। मैं अपने 20 साल के करियर को देखती हूं, लगभग 60 फिल्मों बाद, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसे हासिल करने के लिए अपने रास्ते में ही हूं।'
 
प्रियंका चोपड़ा पहले से ही अमेजन के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। पहला रियलिटी डांस शो 'संगीत' है, जिसे वह अपने पति निक जोनस के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट 'एंथोनी एंड जोए रुसोस सिटाडेल' है, जोकि एस स्पाई ड्रामा है। इसमें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'बॉडीगार्ड' के रिचर्ड मैडन लीड रोल में है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख