1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopra mother reation on actress divorce rumor with nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खबरों पर मां ने दी सफाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनास हटा दिया तो अफवाह फैल गई कि वे निक से तलाक लेने जा रही हैं।

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे को कितना चाहते हैं ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता ही है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनास शब्द हटा दिया तो उनके फैंस में हड़कंप मच गया और अफवाह चल पड़ी कि दोनों तलाक ले रहे हैं। उन लोगों को मौका मिल गया जो शुरू से ही कह रहे हैं कि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। 

Photo : Instagram

 
बात जब हद से ऊपर हो गई तो प्रियंका की मां ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इन खबरों को बकवास करार देते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। ये बकवास है। 


 
प्रियंका ने लेकिन जोनास सरनेम हटाया क्यों? इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने जोधपुर में शादी की थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा था। इसके बाद से हर मौके पर प्रियंका और निक अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते आए हैं। 
अगला लेख
धर्मेन्द्र ने फोटो और वीडियो शेयर कर कहा उनका शर्मीला बेटा सनी देओल अब दोस्त बन रहा है