Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Marriage, Bollywood News

प्रियंका के पास शादी के लिए समय नहीं

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के पास अभी शादी करने के लिए समय नहीं है क्योंकि वे इन दिनों काफी व्यस्त हैं। उनको अक्सर इस सवाल का सामना करना पड़ता है कि वह शादी कब करेंगी? उन्होंने तो इस सवाल का जवाब अब तक नहीं दिया है, लेकिन उनकी माँ ने ज़रूर तस्वीर साफ़ कर दी है।  
 
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा "जब भी प्रियंका के पास समय होगा वह शादी कर लेंगी। उन्होंने कहा कि शादी करने की उम्र हो गई है इसलिए शादी कर लेनी चाहिए, यह लॉजिक बहुत बेकार है और प्रियंका इस आधार पर कतई शादी नहीं करेगी।"
मधु चोपड़ा ने कहा "आजकल मैं कई शादियों को टूटते हुए देख रही हूं, लोगों के पास एक-दूसरे को देने के लिए वक़्त नहीं होता इसीलिए उनका रिश्ता मजबूत नहीं हो पाता है। प्रियंका ऐसा नहीं करेंगी, जब भी प्रियंका के पास अपने रिश्ते को देने के लिए भरपूर वक़्त होगा, वो शादी करेंगी। वह हर काम को अपना सौ फ़ीसदी देती हैं, अपने रिश्ते के लिए उसके पास जब पूरा वक़्त होगा और वो रिश्ते की जिम्मेदारियों को निभा सकेंगी तभी शादी के बंधन में बंधेगी।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ को लेकर श्रद्धा और आलिया आमने-सामने!