प्रियंका चोपड़ा का एलेक्स पैरिश वाला अवतार
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने भारत आई थीं। इस बीच प्रियंका कई अवॉर्ड फंक्शंस में भी शामिल हुई और विरुष्का का रिसेप्शन भी अटेंड किया। इन सभी के बाद प्रियंका फिर से अमेरिका लौट गईं और क्वांटिको के तीसरे सीज़न की बची हुई शूटिंग शुरू की। प्रियंका वाकई बहुत बिज़ी चल रही हैं।
प्रियंका काफी समय से अपने इंटरनेशनल शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में उन्होंने इसका टीज़र पोस्टर और रिलीज़ डेट का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट कर बताया कि यह शो 26 अप्रैल से शुरू होगा।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना एक स्टाइलिश अवतार वाला फोटो शेयर किया। नेटेड शर्ट में अपना हॉट एंड सेक्सी लुक देती हुई प्रियंका बेहद आकर्षक लग रही है। इस पर फिल्म का टाइटल क्वांटिको लिखा हुआ है और सबटाइटल में लिखा है एलेक्स पैरिश क्वांटिको सीज़न 3 के साथ वापस लौट आई है। प्रियंका ने इस पर कैप्शन लिखा और वो लौट आई.. इसे शेयर करने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकती। #April26 #QuanticoSeason3 #TheReturnOfAlexParrish”।
And She’s back...
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 10, 2018
Can't wait to share this with you! #April26 #QuanticoSeason3 #TheReturnOfAlexParrish pic.twitter.com/lAxWCUVN36
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में टॉप पर रहने के बाद अब हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। बेवॉच और क्व्वंटिको के बाद वे हॉलीवुड की फिल्में 'अ किड लाइक जेक' और 'इज़ंट इट रोमांटिक' में भी नज़र आने वाली हैं।

