गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra appeals amidst covid crisis people video viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (14:58 IST)

वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं- भारत मेरा देश, लोग कोरोना से मर रहे हैं, प्लीज हेल्प...

वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं- भारत मेरा देश, लोग कोरोना से मर रहे हैं, प्लीज हेल्प... - priyanka chopra appeals amidst covid crisis people video viral
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स इस बुरे दौर में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों से राहत के लिए आगे आने की अपील की है। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं।

 
‍प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने लोगों से मदद करने के लिए आगे आने के अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, आखिर इस वक्त इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है। एम्बुलेंस व्यस्त हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। श्मशान घाट पर भारी भीड़ है।
 
उन्होंने कहा, भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।
 
इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है। निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। 
 
प्रियंका ने लिखा, इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।' 
 
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अमेरिका से मदद करने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, मेरा दिल टूट रहा है। भारत इस वक्त कोविड-19 से जूझ रहा है और अमेरिका ने जरूरत से 55 करोड़ अधिक वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। राष्ट्रपति बाइडेन, सेक्रेटरी ब्लिंकन और जैक सुलिवियन एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन दुनिया भर में देने के लिए शुक्रिया। लेकिन, मेरे देश के हालात नाजुक हैं। क्या आप तुरंत भारत के साथ वैक्सीन शेयर करेंगे?'
 
ये भी पढ़ें
निधन से पहले कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए इरफान खान ने किया था यह नेक काम, नहीं चाहते थे किसी को चले पता