अनुपम खेर से मिलकर प्रियंका चोपड़ा बोली 'मेरे देश की खुशबू'
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में लगी हैं। हालांकि वे जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं लेकिन फिलहाल वे शो क्वांटिको में ही व्यस्त हैं। जितना इंतज़ार यहां के लोगों को उनके लिए होता है, उतनी ही उत्सुकता उन्हें भी यहां के लोगों से मिलकर होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से एक्टर अनुपम खेर मिलने पहुंचे और दोनों ने इस मीटिंग को एंजॉय किया।
अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में किसी काम के लिए हैं। इसी दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। प्रियंका इस दौरान बहुत खुश नज़र आईं।
अनुपम खेर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि प्यारी प्रियंका को उनके प्यार और सौहार्द के लिए धन्यवाद। 'क्वांटिको' के सेट पर तुमसे मिलना अद्भुत रहा। आप एक स्टार हैं। एक भारतीय सथी होने के रूप में मुझे आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। अपने ध्वज कोलहराते रहें। आप बेस्ट हैं।
Thank you dearest @priyankachopra for your love & warmth. It was wonderful to come & see you on the sets of #Quantico. You are a STAR. As a fellow Indian I am so proud of you and your achievements. Keep our flag flying. You are the best.#IndianActor #OurAmbassadorAbroad pic.twitter.com/qT56R83xo3
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 14, 2018
इस पोस्ट को कई लोगों ने पसंद किया। इसी पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा आने के लिए अनुपम खेर सर को धन्यवाद। फिर से मिलना शानदार रहा। मेरे देश की खुशबू। जिस काम से आप यहां आए हैं उसके लिए शुभकामनाएं। आपसे दोबारा मिलने के लिए उत्साहित हूं।
Thank you for dropping by @AnupamPKher sir. Was absolutely wonderful to see you again. Mere desh ki khushboo.. good luck with what your here to do!! Can’t wait to c u again.. soon. Xoxo https://t.co/OSA2ANkm7P
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2018
अनुपम वहां किस काम से थे यह तो पता नहीं चला लेकिन प्रियंका उनसे मिलकर वाकई बहुत खुश हुईं। वे बॉलीवुड में दोबारा अने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिलहाल वे क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वे दो फिल्मों में भी नज़र आएंगी। बॉलीवुड में वे कल्पना चावला की बायोइक में नज़र आने वाली हैं।

