मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyana chopra reveals her aunt wants her to marry actor mohit raina
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 मई 2021 (13:18 IST)

Nick Jonas से नहीं इस एक्टर से Priyanka Chopra की शादी करवाना चाहते थे घरवाले

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले लगभग एक साल तक डेट किया था। हालांकि, प्रियंका के घरवाले किसी और एक्टर से उनकी शादी करवाना चाहते थे। 

 
खबरों के अनुसार प्रियंका के घरवाले चाहते थे किव यो टीवी एक्टर मोहित रैना से शादी कर लें। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनकी मौसी कहती थीं मोहित एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लड़के हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक्टर हैं और प्रियंका के ही फील्ड से हैं। ऐसे में वह परफेक्ट मैच हो सकते हैं।
 
मोहित रैना ने इसके जवाब में कहा कि ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। मोहित के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एक्टर के मुताबिक अब तो उनकी शादी हो गई क्या कर सकते हैं।
 
2018 में टीवी सीरियल 'देवों के देव' में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। मोहित ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट आदर्श गौरव और राजकुमार राव थे। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स और टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
हम भी अकेले तुम भी अकेले : मूवी रिव्यू