शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video releases the title track of modern love mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 मई 2022 (15:57 IST)

'मॉडर्न लव मुंबई' का ऑफिशियल टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' हुआ रिलीज

'मॉडर्न लव मुंबई' का ऑफिशियल टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' हुआ रिलीज | prime video releases the title track of modern love mumbai
अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' अपने सभी जटिल और सुंदर रूपों में प्यार का पता लगाने के लिए तैयार है। 13 मई को लॉन्च होने वाली यह सीरीज प्रेम कहानियों का एक नया वर्जन है जो रियल ह्यूमन कनेक्शन के सच्चे सामयिक उपाख्यानों को पेश करती है।

 
प्राइम वीडियो ने 'मॉडर्न लव मुंबई' के आधिकारिक टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' से पर्दा उठा दिया है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया और कंपोज किया हैं। यह एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए प्यार के सभी पलों के बैकग्राउंड स्कोर को दिखाते हुए, हम पूरे एल्बम को एंथोलॉजी के रूप में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
 
मॉडर्न लव मुंबई कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है। यह प्यार को उसके सभी पेचीदा और सुंदर पक्ष के साथ-साथ लोगों के रिश्तो पर इसके प्रभावों पर रोशनी डालती है। 
 
बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है। हिंदी सिनेमा के छह सबसे प्रोलीफिक दिमाग- विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती यह 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के विभिन्न बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर लगाया हिंसक यौन हमले का आरोप