1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pregnant neena gupta did not have rs 10k for c section

प्रेग्नेंसी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं Neena Gupta, अकाउंट में थे मात्र इतने रुपए

Neena Gupta
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में नीना ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई हैरान करने वाले कई खुलासे किए हैं। यह बुक 14 जून को लॉन्च होगी। 

 
अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी और उस दौरान हुई आर्थिक तंगी का भी जिक्र किया गया है। नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। 
 
एक्ट्रेस ने बताया कि 'जैसे-जैसे मेरी ड्यू डेट नजदीक आई, मुझे चिंता होने लगी क्योंकि मेरे खाते में बहुत कम पैसे थे। मैं एक नेचुरल डिलीवरी का खर्च उठा सकती थी क्योंकि इसकी कीमत केवल 2000 रुपए होगी। मुझे पता था कि मुझे सी- सेक्शन में परेशानी होगी क्योंकि सर्जरी की लागत लगभग 10,000 रुपए थी। 
 
नीना ने बताया, सौभाग्य से, 9000 रुपए का टैक्स रिंबर्समेंट मेरी डिलीवरी से कुछ दिन पहले हुआ और अंत में मेरा बैंक अकाउंट 12,000 रुपए आ गयाऔर उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया। 
 
बता दें कि नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। रिचर्ड्स से अभिनेत्री को बेटी मसाबा गुप्ता है। नीना गुप्ता ने सिंगल मदर के तौर पर मसाबा की परवरिश की है। वहीं नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से शादी की है। 
 
अगला लेख
'दोस्ताना 2' के बाद शाहरुख खान की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ के साथ आने वाले थे नजर!