• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra shares romantic photo of nick jonas with lipstick mark
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 मई 2021 (15:10 IST)

Priyanka Chopra को सता रही पति की याद, Nick Jonas की तस्वीर शेयर कर बोलीं- मेरी लिपस्टिक...

Priyanka Chopra को सता रही पति की याद, Nick Jonas की तस्वीर शेयर कर बोलीं- मेरी लिपस्टिक... - priyanka chopra shares romantic photo of nick jonas with lipstick mark
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस पॉपुलर कलप में से एक हैं। दोनों सोशल मीडया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। प्रियंका और निक अक्सर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में निक के सिर पर लिपस्टिक का निशान नजर आ रहा है। 
 
बता दें कि निक के सिर पर प्रियंका की ही लिपस्टिक का निशान है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, उनके चेहरे पर मेरी लिपस्टिक, तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।' 
 
हाल ही में प्रियंका बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के रेड कारपेट पर अपने हॉट और ग्लैमरस अवतार में नजर आईं थी। उनका न्यूड ड्रेस लोगों के बीच काफी चर्चा में था। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई थी। इसके बाद उनकी पहली मुलाकात साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर में हुई थी। फिर वे लॉस एंजेलिस में मिले, जहां दोनों ने समय बिताया और साथ में फिल्म देखी। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। 
 
ये भी पढ़ें
'दोस्ताना 2' के बाद शाहरुख खान की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ के साथ आने वाले थे नजर!