suvichar

दमदार एक्शन पैक अवतार, प्रभास बॉलीवुड में शुरुआत के लिए तैयार

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (18:02 IST)
प्रभास की अगली बड़ी फिल्म 'साहो' एक त्रिभाषी फिल्म है जिसमें अभिनेता दमदार एक्शन पैक अवतार में नज़र आएंगे। प्रभास जो अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बाहुबली के बाद एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं, अब वह साहो के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 
 
बाहुबली के विपरीत, साहो को डब नहीं बल्कि हिंदी सहित तीन अलग-अलग भाषाओं में शूट किया जाएगा। यह प्रभास की पहली बॉलीवुड फ़िल्म होगी और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।
 
भारत में सबसे अधिक चहेते हीरो में से एक, प्रभास के प्रशंसक देश भर के साथ-साथ दुनिया भर में फैले हुए हैं। बाहुबली स्टार ने अपनी फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग की रिलीज के बाद लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली और बाहुबली का दूसरा भाग प्रभास को और अधिक लोकप्रियता और स्टारडम हासिल करवाने में मददगार साबित हुआ। 
 
प्रभास ने अपने जन्मदिन की सुबह फेसबुक पर एक विशेष वीडियो जारी कर के अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की झलक साझा की थी। वीडियो के रिलीज के तुरंत के बाद, देशभर के साथ-साथ विदेशी प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई थी क्योंकि हर कोई अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब था। साहो को देश और विदेश में खूबसूरत स्थानों पर फिल्माया जा रहा है।  
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख