biodatamaker

संजय दत्त का बोलबाला, छ: फिल्मों में आएंगे नजर

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (17:03 IST)
सजा काटने के बाद संजय दत्त एक बार फिर फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं और 2019 में तो उनका ही बोलबाला रहेगा। उनकी एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन फिल्में रिलीज हो सकती हैं। संजय दत्त ने कलंक, तुलसीदास और प्रस्थानम फिल्मों की शूटिंग इस वर्ष नवम्बर में खत्म कर दी है। अब वे शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
शमशेरा के बाद संजय दत्त पानीपत की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए वे गंजे होंगे। इसकी शूटिंग मार्च तक चलेगी। फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए वे मेकओवर करेंगे। शमशेरा और पानीपत की शूटिंग अगले वर्ष के मध्य तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद वे महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। यह स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल होगा। 
 
संजय अब इस कदर व्यस्त हो गए हैं कि परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। आमतौर पर संजय क्रिसमस और नया साल पत्नी मान्यता, बेटी इकरा और बेटा शाहरान के साथ मनाते हैं। लेकिन इस बार वे उनके साथ नहीं हैं। वे पानीपत की 60 दिनों तक शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि दिवाली पर भी संजय पूरा दिन शूटिंग करते रहे और देर रात घर पहुंचे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख