शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas radheshyam to release on 14th january 2022
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (10:18 IST)

फैंस का इंतजार खत्म, प्रभास की 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज

फैंस का इंतजार खत्म, प्रभास की 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज - prabhas radheshyam to release on 14th january 2022
साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुभाषी फिल्म 'राधेश्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास एक बार फिर लवरबॉय अवतार में नजर आने वाले हैं। वही अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

 
प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें डेपर लुक में यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्टर में इस बात का खुलासा किया गया है कि यह फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। 
 
प्रभास ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, Can't wait for you all to watch my romantic saga, #RadheShyam, which has a brand new release date - 14th January, 2022 worldwide
 
फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इस खबर ने आखिरकार प्रशंसकों को जिज्ञासु कर दिया है। कई लोगों का मानना ​​है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक होगी। प्रभास के प्रशंसक निश्चित रूप से इस घोषणा को सुनकर खुश होंगे। 
 
इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की एक नई जोड़ी देखने मिलेगी। फिल्म के कई पोस्टर में प्रभास को एक लवर बॉय के अवतार में दिखाया गया है। 
 
फिल्म 14 जनवरी 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।
 
ये भी पढ़ें
मेरा हिसाब कर दो : खूबसूरत चालाक महिला का ये चुटकुला थका देगा हंसा हंसा कर