ramcharitmanas
✕

कोरोनावायरस की चपेट में आईं पूजा भट्ट, ट्वीट कर लिखा- पहली बार पॉजिटिव हुई हूं...

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (15:06 IST)
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आ गई है। बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित सैकड़ों लोग सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस किरण खेर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। अब बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
 
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बावजूद उन्हें कोरोना हो गया है। पूजा भट्ट ने एक वीडियो री-ट्वीट करते हुए हुए लिखा, 'और ठीक 3 साल बाद, मैं पहली बार कोरोना पॉजिटिव हुई हूं।'
 
पूजा भट्ट ने लिखा, 'लोगों को मास्क पहनना चाहिए। कोविड अभी भी बहुत करीब है और पूरी तरह से वैक्सिनेट होने के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक होकर वापसी करूंगी।' पूजा भट्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लगों को थाली पीटते देखा जा सकता है।
 
फैंस और सेलेब्स पूजा भट्ट के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे है। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी दुआएं हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक होकर वापसी करें।' 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख