Daily Horoscope
✕

'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, शूट कर रहे थे एक्शन सीन

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (14:37 IST)
बॉलीवुड के दो एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर' कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई थी। इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग स्कॉटलैंड में चल रही है। हाल ही में स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार घायल हो गए हैं।

 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है और उन्होंने अपने बाकी हिस्सों की शूटिंग को जारी रखा है। हालांकि सेट पर फिलहाल खास एक्शन सीक्वेंस को रोक दिया गया है, लेकिन वो क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग जारी रखेंगे।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय टाइगर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हुए। अभी उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं। फिल्म का स्कॉटलैंड शेड्यूल टाइम पर खत्म हो इ‍सलिए अक्षय ने क्लोज अप सीन्स की शूटिंग करने का फैसला किया है। 
 
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं। यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख