Hanuman Chalisa
✕

क्या बनने जा रहा फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल? वीडियो शेयर करके करीना बोलीं- सीक्रेट हमसे छुपा रहे...

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (14:05 IST)
साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। '3 इडियट्स' में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन, बोमन ईरानी और करीना कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। दर्शकों ने राजू, फरहान और रैंचो की दोस्ती को खूब पसंद किया था। फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं। 

 
अब करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से कयास लगने लगे है कि जल्द ही '3 इडियट्स' का सीक्वल बनने जा रहा है। इस वीडियो में करीना 3 इडियट्स के सीक्वल की बात करती हुई नजर आ रही हैं।
 
वीडियो में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की एक प्रेस कांफ्रेंस में बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर '3 इडियट्स' भी लिखा हुआ है। वीडियों करीना इस तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं 'मुझे अभी पता चला है जब मैं छुट्टी पर गई हुई थी और ये तीनों कुछ ला रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेस का क्लीप जो छाया हुआ है वो सीक्रेट हमसे छुपा रहे हैं। कुछ तो गड़बड़ है। प्लीज ये मत कहना है कि ये शरमन जोशी का मूवी प्रमोशन है।'
 
करीना कहती हैं, मुझे लगता है ये सीक्वल प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ ये तीनो, मेरे बिना कैसे? मुझे नहीं लगता कि बोमन को इस बारे में पता है। अभी बोमन को फोन कर चेक करती हूं आखिर चल क्या रहा है? ये तीनो सीक्वल जरूर ला रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वे मेरे बिना ऐसा कैसे कर सकते हैं। बोमन ईरानी क्या उन्होंने आपसे भी यह बात छुपाई है?' करीना का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
बता दें कि फिल्म '3 इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म की कहानी और गाने सभी दर्शकों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म ने लगभग 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख