सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन का खुलासा, 'भोला' की दुनिया में नायक, खलनायक से भी अधिक खतरनाक
- द कपिल शर्मा शो : जूही बब्बर को पसंद है पिता राज बब्बर के निगेटिव किरदार
- सान्या मल्होत्रा के सुपर कूल डांस मूव्स ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वीडियो वायरल
- तेजस्वी प्रकाश ने इस तरह मनाया गुड़ी पड़वा, एक्ट्रेस ने बताया क्यों खास है यह त्योहार
- सबसे बड़ी 'मैट्रिक्स फाइट नाइट' में बाकी बस इतने दिन, आयशा श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो
निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म 'परिणीता' से रखा था बॉलीवुड में कदम | parineeta director pradeep sarkar dies at 67
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। प्रदीप सरकार ने 24 मार्च की सुबह 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। निर्देशक हंसल मेहता और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रदीप सरकार ने निधन की जानकारी दी है।
खबरों के अनुसार प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल ले जलाया गया। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिश की। लेकिन तड़के 3.30 बजे प्रदीप सरकार का निधन हो गया। प्रदीप सरकार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Ohh! Thats so shocking!
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) March 24, 2023
Rest in peace Dada!! https://t.co/wOCqOlVd5Z
एक्टर मनोज वाजपेयी ने प्रदीप सरकार ने निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, 'ये घटना काफी चौंकाने वाली है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे दादा।'
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने प्रदीप सरकार की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'प्रदीप सरकार दादा, रेस्ट इन पीस।'
प्रदीप सरकार ने साल 2005 में फिल्म 'परिणीता' से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। पणिरीता फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने लागा चुनरी में दाग, लफंगे परिंदे, हेलीकॉप्टर ईला और मर्दानी जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। का डायरेक्शन किया। इस अलावा प्रदीप सरकार ने फॉरबिडेन लव और दुरंगा जैसी वेब सीरीज का भी निर्देशन किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
