1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar starts work on jee le zara looking for the shooting location

फरहान अख्तर ने शुरू की 'जी ले जरा' के लिए खूबसूरत लोकेशन की तलाश, शेयर की तस्वीर

Farhan Akhtar
दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट एक और रोड ट्रिप फिल्म लेकर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल 'जी ले जरा' है। फिल्म की घोषणा भी काफी पहले हो चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट समाने आया है।
 
 
फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म के लिए खूबसूरत लोकेशन की तलाश कर रहे हैं और जहां से फैंस के लिए उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें उन्हें राजस्थान के रेगिस्तान में खड़े देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'सोने की तलाश में #locationscout #jeelezaraa #rajasthan'
 
फरहान अख्तर की इस पोस्ट पर प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कमेंट किया, 'और वह निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं।' वहीं आलिया भट्ट ने भी फरहान के पोस्ट पर रिएक्ट किया हैं, जो फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा, 'इंतज़ार नहीं कर सकती।'
 
बता दें, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। फरहान इससे पहले दिल चाहता है और रॉक ऑन, जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। 
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। इसके बाद दिल चाहता है और रॉक ऑन जैसी कुछ फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर, गली बॉय के लिए 92वें अकादमी पुरस्कार में भारत की ऑफिशियल एंट्री तक, ये जोड़ी सालों से अपनी फिल्मों के साथ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अजय देवगन का खुलासा, 'भोला' की दुनिया में नायक, खलनायक से भी अधिक खतरनाक