शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ponniyin selvan actress trisha krishnan controversy intimate photos leak
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (17:44 IST)

प्राइवेट फोटो लीक से सगाई टूटने तक, विवादों से भरी है 'पीएस 1' की एक्ट्रेस तृषा की पर्सनल लाइफ

प्राइवेट फोटो लीक से सगाई टूटने तक, विवादों से भरी है 'पीएस 1' की एक्ट्रेस तृषा की पर्सनल लाइफ | ponniyin selvan actress trisha krishnan controversy intimate photos leak
मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ साउथ ब्यूटी तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। 
तृषा फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अफेयर तो कभी लिपलॉक फोटोज लीक तक तृषा का नाम कई विवादों से जुड़ा है।
 

साल 2005 में तृषा और थलापति विजय के कथित अफेयर ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबरें थीं कि तृषा के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण विजय की मैरिड लाइफ मुश्‍किल में पड़ गई थी। 
तृषा का नाम राणा दग्गुबती के साथ भी जुड़ा। दोनों का अफेयर टॉक ऑफ द टाउन रहा। हालांकि यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। 
 
तृषा और राणा दग्गुबाती की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थी। तस्वीर में दोनों किस करते दिख रहे थे।
 
तृषा ने जनवरी 2015 में चेन्नई के एक बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। लेकिन कुछ महीनों बाद ही यह रिश्ता टूट गया। 
 

तृषा जल्लीकट्टू के खिलाफ बयान देकर भी विवादों में फंस चुकी हैं। इसके बाद उन्हें अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ा था। 
Edited by : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
जयपुर पहुंचकर पुरानी यादों में खोईं जाह्नवी कपूर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज