रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ponniyin selvan 2 teaser out film release on 28 april 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (14:24 IST)

'पोन्नियिन सेलवन 2' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'पोन्नियिन सेलवन 2' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | ponniyin selvan 2 teaser out film release on 28 april 2023
साउथ के मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जायम रवि और तृषा कृष्णन जैसे कई सितारे नजर आए थे। 

 
अब मेकर्स ने 'पोन्नियिन सेलवन 2' का टीजर रिलीज करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'PS 2' अगले साल यानि 2023 में 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
रिलीज किए गए टीजर में विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी और जयम रवि झलक दिखाई दे रहे हैं। विक्रम को काली प्रतिमा के सामने क्रोधित बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं जयम रवि कई भिक्षुओं के बीच ‍चलते दिखाई दे रहे हैं। 
 
इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, '28 अप्रैल 2023 का इंतजार करते हुए उन तलवारों को हवा में जाने दें!' फिल्म के दूसरे भाग दिखाया जाएगा कि कैसे अरुलमोझी और वंधियाथेवन को बचाया जाता है, और यह नंदिनी की उत्पत्ति के पीछे की सच्चाई को भी उजागर करेगा। 
 
'पोन्नियिन सेलवन' कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम की 1995 में लिखी किताब पर आधारित फिल्म है, जो दो पार्ट में बनी है। मणिरत्नम ने एलंगो कुमारवेल के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है और सिनेमैटोग्राफी रवि वर्मन की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट के लिए खास रहा साल 2022, फैंस के साथ शेयर की यादगार पलों की अनदेखी झलक