शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pm narendra modi mourns the demises of arvind trivedi
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (11:34 IST)

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- एक असाधारण अभिनेता थे...

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- एक असाधारण अभिनेता थे... - pm narendra modi mourns the demises of arvind trivedi
रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। अरविंद त्रिवेदी की उम्र 82 साल थी और दिल का दौरा पड़ने की वह से उनका निधन हुआ। 

 
अरविंद त्रिवेदी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया है।
 

 
अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति जुनूनी भी थे। भारत की पीढ़ियां उन्हें रामायण टीवी सीरियल में उनके काम के लिए याद रखेंगी।
 
बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 में हुआ था। उनका शुरुआती करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिन्दी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने गुजरात के साबरकांठा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। अरविंद त्रिवेदी 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे। 
 
ये भी पढ़ें
हरियाणवी जोक : अमरिक्का का क्या होगा...