रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. patralekhaa sends birthday wishes to boyfriend rajkummar rao
Written By
Last Updated : सोमवार, 31 अगस्त 2020 (17:19 IST)

राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए...

राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए... - patralekhaa sends birthday wishes to boyfriend rajkummar rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 31 ‍अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजकुमार को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की ओर से भी ढेरों बधाइयां मिल रही है। वहीं राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने अभिनेता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर राजकुमार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बर्थडे विश में 'रसोड़े में कौन था?' का ट्विस्‍ट भी दिया है। 
 
राजकुमार राव को बधाई देते हुए पत्रलेखा ने लिखा, 'एक खूबसूरत दिल वाले गोल्डन बॉय को जन्मदिन मुबारक हो। शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था।'
 
पत्रलेखा की इस पोस्ट पर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'Awwwwwww उसका जन्मदिन है!!! धन्यवाद बताने के लिए!!' 
 
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशन में हैं। दोनों ने सिटी लाइट फिल्म में साथ काम किया था। यह पत्रलेखा की पहली फिल्म थी। 
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- उन्हें फंसाया जा रहा