1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra is all set to make her tv debut
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (17:28 IST)

टीवी पर डेब्यू करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- लाइव ऑडियंस के साथ स्टेज पर जाना पसंद...

फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने के बाद परिणीति चोपड़ा अब टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। साल 2011 में रिलीज फिल्म 'लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली परिणीति जल्द ही करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शो में नजर आएंगी। 

 
इसकी जानकारी परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। परिणीति ने मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। वह कलर्स टीवी का शो 'हुनर बाज' का हिस्सा बनने जा रही हैं।
 
परिणीति ने लिखा, टीवी के लिए मेरा प्यार कितना है, ये मैं जानती हूं। मुझे लाइव ऑडियंस के साथ स्टेज पर जाना पसंद है। लोगों से मिलना और उनकी कहानियां सुनना अच्छा लगता है। अभी तक बस एक बढ़िया शो का इंतजार था। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं इस दुनिया के दिग्गज़ों करण और मिथुन दा के साथ जज टेबल का हिस्सा बनूंगी। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, दोनों के साथ जज बनने के लिए मैं काफी खुश हूं। उनके साथ मस्ती करने के अलावा उनसे काफी कुछ सीखने के लिए एक्साइटेड हूं। हमें बधाईयां दीजिए।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा टीवी शो के अलावा फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ दिखेंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में भी नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
मांग में सिंदूर लगाए विक्की कौशल के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ, हनीमून से वापस लौटा न्यूली वेड कपल