1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parash chhabra talk about marriage with mahira sharma

क्या लॉकडाउन के बाद माहिरा शर्मा से शादी करेंगे पारस छाबड़ा!

Corona Virus
बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच की बॉन्डिंग काफी सुर्खियों में रही थी। पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 13 से निकलते ही अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से भी ब्रेकअप कर लिया है, जिसे उनके फैंस यह इशारा मान रहे हैं कि वो माहिरा शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

 
हाल में पारस छाबड़ा से लाइव चैट के दौरान एक फैन ने माहिरा शर्मा से शादी का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ये कब हुआ। पारस छाबड़ा के अनुसार, 'अगर मैं और माहिरा एक दूसरे के लिए बने हैं तो मुझे उम्मीद है कि हम अगले 21 दिनों में शादी कर लेंगे। अगर हमारा एक होना लिखा है तो ऐसा होकर ही रहेगा।'

पारस छाबड़ा ने भले ही फैन के सवाल का जवाब ना दिया हो लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया है कि वो माहिरा शर्मा के साथ शादी नहीं करना चाहते हैं। वैसे लोगों को इनकी जोड़ी काफी क्यूट लगती है देखना होगा कि अब ये दोनों क्या फैसला करते हैं? 
 
हाल ही में माहिरा, पारस की मां से मिलीं। तीनों की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच की बॉन्डिंग और बढ़ती जा रही है।
 
अगला लेख
जानें, सानिया मिर्जा ने क्यों कहा बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा नहीं करेंगी उनकी बायोपिक