शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film 120 Bahadur will teaser be released today On the birth anniversary of Lata Mangeshkar
Last Modified: रविवार, 28 सितम्बर 2025 (12:49 IST)

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर रिलीज होने जा रहा '120 बहादुर' का टीजर 2, मोशन पोस्टर हुआ जारी

Lata Mangeshkar Jayanti
फिल्म '120 बहादुर' के मेकर्स ने एक जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज किया है जिसमें फरहान अख्तर चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ यह भी ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर 2 आज, यानी 28 सितंबर दोपहर 3 बजे रिलीज होगा। 
 
आज के दिन फिल्म के टीजर को खास तौर पर रिलीज करने की वजह यह भी है कि आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की जयंती भी है। यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीज़र एक श्रद्धांजलि है अमर देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। 
 
इसी जंग पर आधारित है 120 बहादुर, जो उनके जज़्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। यह गीत मशहूर कवि कवि प्रदीप ने लिखा था जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है।
लद्दाख में फ़िल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। टीज़र 2 उनकी बहादुरी, एकता और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि देने के साथ, कहना होगा कि इन अनसुने नायकों को एक दमदार सिनेमा संग सलामी देता है।
 
फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है । बता दें कि यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 19 : अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, नाम लिए बिना बोले- उनके पास कोई काम नहीं है...