विराट कोहली की इस बात पर फिदा हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस | pakistani actress mathira mohmmed appriceate virat kholi
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैंस है। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ शतक के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस मथीरा भी उनकी फैन हो गई हैं।
मथिरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर विराट कोहली को सलाम किया है। कोहली का वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्रिकेटर के किस अंदाज पर वो फिदा रहती हैं। वीडियो में विराट कहते दिख रहे हैं, जब आब लंबे समय तक ईमानदारी से खेलते हैं, तो ईश्वर आपको कामयाबी जरूर देता है।
विराट कहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सक्सेसफुल होने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, जब ऊपर वाला चाहता है वो दे देता है और कोई कुछ नहीं कर सकता है। वो हमेशा इसी माइंडसेट के साथ खेलते हैं और आगे भी यही कोशिश करेंगे।
विराट का यह वीडियो शेयर कर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मथिरा ने लिखा, 'इसलिए मैं विराट कोहली की फैन हूं।' बता दें कि मथिरा पाकिस्तान-जिम्बाब्वे की मॉडल हैं। मथिरा वैसे तो पाकिस्तानी हैं लेकिन उनका जन्म हरारे में हुआ था। मथिरा पाकिस्तानी सिनेमा की बोल्ड बाला हैं, जो अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर देती हैं।

