1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. odisha train accident bollywood celebs heartfelt condolences

ओडिशा ट्रेन हादसे पर बॉलीवुड ने जताया दु:ख, घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की | odisha train accident bollywood celebs heartfelt condolences

odisha train accident
odisha train accident : ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस रेल हादसे में 238 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी हैं और 900 से अधिक यात्री घायल है।
 
इस दर्दनाक घटना की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहा है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस रेल हादसे पर दुख जाहिर कररहे हैं। 
 
सलमान खान ने ट्वीट किया, जैसे ही दर्दनाक घटना के बारे में जानकारी हुई तो बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे।
 
अक्षय कुमार ने लिखा, ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के दृश्य देखकर दिल दहल जाता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं। ॐ शांति। 
 
जूनियर एनटीआर ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति दिल से दुआ करता हूं। इस घटना में जितने भी लोग प्रभावित हुए हैं मेरी दुआएं उनके साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मुश्किल घड़ी में लड़ने की हिम्मत मिले। 
 


लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा