सम्बंधित जानकारी
- क्या उर्वशी रौटेला ने खरीदा 190 करोड़ का बंगला? मां मीरा ने बताई सच्चाई
- प्राइम वीडियो ने की रोमांस-ड्रामा सीरीज 'जी करदा' की घोषणा, इस दिन से होगा प्रीमियर
- माइनस 16 डिग्री टेम्परेचर में शूटिंग, डिहाइट्रेशन से फटे होंठ, 'द केरल स्टोरी' के लिए अदा शर्मा ने की कड़ी मेहनत
- अविका गौर की '1920 : हॉरर्स ऑफ द हार्ट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
- ग्रेटेस्ट शोमैन राज कपूर : हम तुम्हारे रहेंगे सदा
'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आए राम भक्त हनुमान | adipurush new poster of hanuman ji released
adipurush new poster : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' के कई कैरेक्टर पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं हनुमान जयंती के मौक पर 'आदिपुरुष' से हनुमान जी का किरदार निभा रहे देवदत्त नागे का लुक भी सामने आया था।
वहीं अब मेकर्स ने हनुमान जी का एक और पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वीर बजरंग बली रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में भगवान हनुमान अपने ने गले में जनेऊ और रुद्राक्ष की माला को धारण कर रखा है, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ से गदा को उठाया हुआ है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'हम हैं केसरी, क्या बराबरी।' बजरंग बली का यह विकराल रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आदिपुरुष के इस नए पोस्टर को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है।
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya
