लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा यह कॉमेडियन, घर चलाने के लिए बेच रहा सब्जी
Photo Credit- Twitter
लॉकडाउन के चलते रवि कुमार का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस कलाकार का हाल सामने आने पर उनके फैंस दुखी हो गए हैं। खबरों के अनुसार कॉमेडियन रवि कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में सिनेमाजगत के सारे काम भी बंद हो गए हैं।
Photo Credit- Twitter
आर्थिक तंगी से गुजर रहे रवि कुमार के अनुसार उन्होंने पैसे कमाने के लिए पहले अंडे बिक्री के लिए दुकान खोली लेकिन दुकान कुछ खास नहीं चली तो बाद में उन्होंने सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया।
लॉकडाउन के दौरान रवि कुमार लोगों के घर-घर जाकर सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। इससे उनके परिवार का गुजर बसर चल रहा है। रवि कुमार ने लोगों से अपील की है कि इस बुरे दौर में उम्मीद न छोड़ें और हौसला बनाए रखें।
बता दें कि रवि कुमार उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा उड़िया फिल्मों में अभिनय किया है। वह मिमिक्री के लिए भी मशहूर हैं।

