1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nushrratt bharuccha film janhit mein jaari trailer released

'जनहित में जारी' का ट्रेलर रिलीज, कंडोम बेचने निकलीं नुसरत भरूचा

janhit mein jaari trailer
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहिट में जारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म एक सोशल मैसेज पर आधारित है। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नुसरत सेल्सगर्ल बनी हैं, जो जो कंडोम बेचती हैं।

 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पैसे की मजबूरी में नुसरत मजबूरी में कंडोम बेचने का काम करती हैं। लेकिन बाद में वह समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती हैं। अपने इस काम की वजह से नुसरत को ससुराल में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। 
 
फिल्म को जय बसन्तु सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म में नुसरत के अलावा विजय राज, ब्रजेन्द्र काला, परितोश त्रिपाठी और विक्रम कोचर नजर आएंगे। फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगला लेख
नोरा फतेही के साथ रणवीर सिंह ने किया 'गर्मी' सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल