1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nora fatehi in bharat with salman khan

जॉन अब्राहम के बाद अब सलमान खान को 'दिलबर' बनाएंगी नोरा फतेही

भारत
हाल ही में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से गाना 'दिलबर' जारी हुआ है जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा है। कहा जा रहा है कि यह गाना 'दिलबर' यूट्युब पर 24 घंटो में सबसे ज़्यादा बार देखा गया गाना है। इसका खास आकर्षण हैं नोरा फतेही। 
 
बेहतरीन और सेक्सी एक्ट्रेस-डांसर नोरा की इस गाने पर अदाएं, डांस, एक्सप्रेशंस सभी कुछ कमाल का है। फिल्म के इस गाने को लोगों का बहुत प्यार मिला है। खास बात यह भी है कि यह गाना पहले सुष्सिता सेन की फिल्म 'सिर्फ तुम' का है जिसे इस नई फिल्म में रिक्रिएट किया गया है। इस गा ने के बाद से तो नोरा के फैंस और भी बढ़ गए हैं। 
 
नोरा मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर तीनों हैं। वे इस गाने के अलावा फिलहाल सलमान खान की फिल्म भारत के लिए भी चर्चा में है। खबरों की माने तो नोरा फिल्म 'भारत' में भी एक आइटम नंबर कर सकती है। अब सलमान की फिल्म हो और वो ना नाचे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान अपनी हर फिल्म के आयटम सांग में थिरके हैं। यानी कि अब नोरा और सलमान साथ थिरकते नज़र आएंगे। 
 
अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी लीड के रुप में नजर आएंगे। 
अगला लेख
'बत्ती गुल मीटर चालु': रिलीज़ डेट बढ़ी आगे