dharma sangrah
✕

ऐश्वर्य ठाकरे की निशानची का दमदार पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Updated: गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (14:52 IST)
अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'निशानची' की पहली झलक से ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश की गई इस झलक ने दिखाया कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और हंसी से भरपूर पल होंगे। 
 
फिल्म की कहानी दो भाइयों की है, जो दिखने में एक जैसे हैं, लेकिन उनकी सोच और जिंदगी के रास्ते एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। उनके किए गए फैसले ही उनके भाग्य को तय करते हैं। उत्साह को और बढ़ाते हुए, फिल्म निशानची का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

इस पोस्टर के साथ धमाकेदार ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 8 अगस्त को रिलीज होगा। यह पोस्टर देसी सिनेमा की पूरी झलक दिखाता है यानी बोल्ड, अलग-अलग भावनाओं से भरा और पूरी तरह से ड्रामे से भरपूर। यह एक ऐसी कहानी का वादा करता है जहां प्यार, बदला और किस्मत आपस में टकराते हैं।
 
यह फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे की एक्टिंग की शानदार शुरुआत है, जिसमें वह एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनीका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
 
जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म निशानची को फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख